लोहरामऊ क्रॉसिंग पर तीन दिन तक बंद रहेगा आवागमन
सुल्तानपुर। टांडा-रायबरेली राजमार्ग स्थित लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन उपरिगामी पुल पर गार्डर रखने का कार्य मंगलवार से बृहस्पतिवार तक किया जाएगा। तीन दिनों तक टांडा-रायबरेली राजमार्ग पर लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग पर रोड बंद रहेगी। इस दौरान वाहनों की आवाजाही अमहट, पयागीपुर, टाटिया नगर दोमुहां चौराहे से होगी।
लोहरामऊ क्रॉसिंग पर मंगलवार से तीन दिनों तक सड़क यातायात बाधित रहेगा। इस दौरान टाटियानगर से लोहरामऊ के रास्ते पयागीपुर जाने वाले वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकेगी। हल्के वाहनों के लिए अमहट, पयागीपुर, दोमुहां चौराहा का रूट निर्धारित किया गया है। ट्रैफिक के संचालन में स्थानीय पुलिस व कार्यदायी संस्था के लोग शामिल रहेंगे।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमरनाथ राय ने बताया कि मंगलवार से लोहरामऊ रेलवे क्रॉसिंग पर गार्डर रखने की वजह से रोड ब्लॉक रहेगा।