फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड की हादसे में जान गई
विज्ञापन

सुल्तानपुर। धम्मौर थाने में तैनात एक होमगार्ड की अज्ञात वाहन की टक्कर से जान चली गई। वह दवा लेने जिला अस्पताल जा रहा था। कोतवाली देहात क्षेत्र के पखरौली गांव निवासी गया प्रसाद (42) होमगार्ड था। धम्मौर थाने में उसकी ड्यूटी थी। शुक्रवार रात गया प्रसाद की तबीयत बिगड़ गई थी। वह छुट्टी लेकर दवा कराने मोपेड़ से जिला अस्पताल जा रहा था। गभड़िया के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने गया प्रसाद को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर कमांडेंट कार्यालय से एडीसी अशोक श्रीवास्तव, दूबेपुर के कंपनी कमांडर नागेंद्र सिंह, सहायक कंपनी कमांडर बलराम यादव के साथ कई जवान पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को दुख की घड़ी में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें