फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने किया वंचित, पिछड़ों को आईपीपीबी से जोड़ने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछड़ों-वंचितों को जोड़ेगा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक
विज्ञापन



बाराबंकी। भारतीय डाक विभाग के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का उद्घाटन शनिवार को सांसद प्रियंका सिंह रावत ने प्रधान डाकघर में आयोजित समारोह में किया।


इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से राष्ट्रीय स्तर पर किए गए इस शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम में सांसद प्रियंका सिंह रावत ने कहा कि, आज भी बुजुर्गों का भरोसा डाक विभाग पर ज्यादा है। इसी भरोसे को कायम रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई पहल की शुरुआत की है।


शोषित वंचित व पिछड़े वर्ग के जो लोग बैंक व डाकघर नहीं पहुंच पाते थे। उन्हें इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक से जोड़ना एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पहले सांसद ने इस बैंक का फीता कटकर शुभारंभ भी किया।


कार्यक्रम में डाक अधीक्षक आनंद किशोर अवस्थी ने बताया कि, आईपीपीबी वित्तीय समावेशन की योजना के तहत देश के प्रत्येक नागरिक को संपूर्ण बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा जा रहा है।


बैंक की स्थापना डाक विभाग के तहत 100 प्रतिशत इक्विटी के साथ की गई है। उन्होंने बताया कि, ये बैंक बैंकिंग प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ ही पेपरलेस तरीके से खाते खोलेगा और बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण का प्रयोग कर ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग सुविधा प्रदान करेगा।


इस कार्यक्रम में पीएम के लाइव प्रोग्राम को दिखाने के लिए डाक विभाग ने एक बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था कराई थी। जिसके माध्यम से पीएम का लाइव टेलिकास्ट दिखाया गया।


इस दौरान हैदरगढ़ विधायक बैजनाथ रावत, जैदपुर विधायक उपेंद्र रावत, रामनगर विधायक शरद कुमार अवस्थी, जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी समेत जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित स्थानीय व ग्रामीण क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।


मुख्य डाकघर के साथ ही जिले के चार अन्य एसएस पॉइंट पर भी इस योजना का शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में सोमैया उप डाकघर में प्रधान ममता मौर्या ने फीता काटकर इसकी शुरुआत की।
विज्ञापन



इस मौके पर अरुण मिश्र, अजय श्रीवास्तव, संदीप कुमार, तालेक्श्वर शुक्ल आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार बनवा, पारा खंदौली व शहर के मुुख्य बाजार स्थित उप डाकघरों में भी शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें