फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थि कलश यात्रा1

विज्ञापन
विज्ञापन
20 स्थानों पर दी जाएगी अटल को श्रद्घांजलि
विज्ञापन

सुल्तानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार को जिले में पहुंचेगी। अस्थि कलश पर जिले में 20 स्थानों पर भाजपाई श्रद्घांजलि अर्पित करेंगे। बृहस्पतिवार को भाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों सौंपी गई।

लखनऊ से वाराणसी को जाने वाली भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे जिले की सीमा पर स्थित अलीगंज कस्बे में पहुंचेगी। अलीगंज में अस्थि कलश पर भाजपाई पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। लखनऊ से प्रदेश के मंत्री नीलकंठ तिवारी, काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश नारायण श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारियों के नेतृत्व में अस्थि कलश यात्रा अलीगंज से बंधुआकलां, अमहट होते हुए शहर में पहुंचेगी।
विज्ञापन


शहर में गभड़िया, जिला अस्पताल, आजाद पार्क, स्टेट बैंक, कलेक्ट्रेट्र गेट, नगर पालिका परिषद, डाकखाना चौराहा, शाहगंज, दरियापुर से यात्रा पयागीपुर जाएगी। वहां से हनुमानगंज, कामतागंज, लंभुआ, चांदा होते हुए यात्रा जौनपुर जनपद जाएगी। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जिले में 20 स्थानों पर अस्थि कलश को श्रद्घांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को प्रत्येक स्थान की जिम्मेदारी सौंपी गई। 25 को राम नरेश त्रिपाठी सभागार में श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया गया है। बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र मिश्र, शशिकांत पांडेय, प्रवीण अग्रवाल, बबिता जायसवाल, विनोद पांडेय समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें