फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 हजार रुपये की कर चोरी पकड़ी

Fri, 05 Feb 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना प्रपत्रों के बिक्री के लिए ले जाई जा रही लोहे की सरिया वाणिज्य कर की सचल टीम के हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान सरिया खरीद का कागजात नहीं मिलने पर टीम ने सरिया पर जुर्माना समेत 58 हजार रुपया शमन शुल्क लगाया है। धनराशि की अदायगी के बाद लोहे की सरिया व्यापारी के पक्ष में मुक्त की गई।
विज्ञापन



डीएम के आदेश व डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर के निर्देश  पर वाणिज्य कर की सचल टीम ने जिले के पूर्वी छोर पर चेकिंग अभियान शुरू किया है। बृहस्पतिवार को बिना प्रपत्रों के लोहे की सरिया के अवैध कारोबार की सूचना पर वाणिज्य की सचल टीम ने कादीपुर के सूरापुर बाजार में अचानक लोहे की सरिया लदे एक मालवाहन को रोका। चेकिंग के दौरान मालवाहन पर लदी सरिया की सरिया का कागजात नहीं मिला।

 पूछताछ में पता चला कि लोहे की सरिया करौंदीकलां के एक व्यापारी द्वारा बिक्री के लिए टैक्स चोरी करके ले जाई जा रही थी। टैक्स चोरी का मामला मिलने पर टीम में शामिल असिस्टेेंट कमिश्नर विपिन गुप्ता व कर अधिकारी राजेंद्र चौहान ने सरिया को कब्जे में लेकर उस पर जुर्माना ठोंक दिया। टीम ने 76 हजार रुपये की सरिया पर जुर्माना समेत 58 हजार रुपये का शमन शुल्क ठोंका है। टैक्स चोरी व जुर्माने की धनराशि अदा होने जाने पर व्यापारी के पक्ष में सरिया मुक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें