फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमजीएस अस्पताल के पास एक और भ्रूण मिलने से सनसनी

Fri, 05 Feb 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएमजीएस अस्पताल के पास एक और भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। दो दिन में यह दूसरा मामला है जब शुक्रवार को भ्रूण का शव अस्पताल की स्टाफ पार्किंग के पीछे से मिला। लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पहला भ्रूण तीन फरवरी को स्वास्थ्य निदेशक कार्यालय परिसर के पास मिला था, जिसे एक कुत्ते द्वारा अस्पताल से परिसर में लाया बताया जा रहा था।

शुक्रवार को दूसरे भ्रूण का शव मिला है, जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस के लिए यह चिंता का विषय बन गया है। पुलिस इस मामले में खुद को बेबस बता रही है।

एसएमजीएस पुलिस चौकी इंचार्ज भसीन के मुताबिक पुलिस इसमें लोगों पर नजर ही रख सकती है, क्योंकि जितने बच्चों का जन्म होता है।

इन सभी की पुलिस के लिए जानकारी रख पाना संभव नहीं है। इसमें पुलिस सिर्फ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर लगाने से ज्यादा कुछ नहीं कर सकती है। लोगों को ऐसा न करने को प्रेरित कार्यक्रम करवाए जाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें