फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खराबी के चलते रात भर बंद रहा पीठीपुर उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दो लाख आबादी रात भर अंधेरे में रही
विज्ञापन

अमेठी। क्षेत्र के पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र बृहस्पतिवार देर रात आई तकनीकी खराबी के चलते रात भर बंद रहा। शुक्रवार को खराबी ठीक होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। उपकेंद्र के ब्रेकर में बृहस्पतिवार रात करीब 10 अचानक खराबी आ गई। खराबी से विद्युत उपकेंद्र पूरी तरह ठप हो गया। इससे करीब दो लाख आबादी पूरी रात अंधेरे में रही।
विज्ञापन


उपकेंद्र में खराबी की सूचना मिलते ही विद्युत कर्मियों ने उसे रात में ठीक करने का प्रयास किया लेकिन फॉल्ट मिल नहीं सका। शुक्रवार को उपकेंद्र में आई तकनीकी खराबी को ठीक किया गया। विद्युत उपकेंद्र के जेई अतुल कुमार सोनी ने बताया कि उपकेंद्र के ब्रेकर में खराबी आ गई थी, जिसके चलते विद्युत आपूर्ति बाधित थी। तकनीकी खामी को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें