फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंग ने किसान को बांके से घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

सीतापुर। तंबौर थाना क्षेत्र में दबंग ने खेत की रखवाली कर रहे किसान को बांका मारकर घायल कर दिया। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तंबौर थाना क्षेत्र के रिहार निवासी माखनलाल का खेत गांव से बाहर है। इन दिनों खेत में गन्ना बो रखा है।

शुक्रवार दोपहर माखन खेत में फसल की रखवाली कर रहा था। इसी बीच गांव का मुल्लू वहां पहुंच गया और बांके से गन्ना काटने लगा। फसल का नुकसान देख किसान विरोध जताने लगा। यह देख मुल्लू भड़क गया और उसने बांके से माखन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


चीख सुनकर गांव के लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। भीड़ को अपनी तरफ आते देख हमलावर भाग गया। तब तक माखन गंभीर रूप से घायल हो चुका था। परिवार के सदस्यों ने उसे तंबौर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां के डॉक्टरों ने घायल की हालत चिंता जनक बताई है। घटना के बाबत घायल के पुत्र लालता प्रसाद ने गांव के मुल्लू के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया की घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें