फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी से अवैध वसूली में दो सिपाही सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य से वसूली में दो सिपाही निलंबित
विज्ञापन

गौरीगंज। मुसाफिरखाना क्षेत्र के एक क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) को धमकाकर 40 हजार की वसूली करने के आरोपी दो सिपाहियों को एसपी ने रविवार को निलंबित कर दिया है। इसके साथ घटना में शामिल चौकीदार की सेवा समाप्त करने की संस्तुति की है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज भी दर्ज हो गया है।

मुसाफिरखाना क्षेत्र के गांव रुदौली निवासी पारसनाथ मौर्य गांव के वार्ड से क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। बुधवार की शाम चौकीदार शिवबहादुर यादव के साथ पुलिस की वर्दी में पहुंचे दो लोग खुद को एसटीएफ का सिपाही बताते हुए पारसनाथ को निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर ले गए। तीनों ने बीडीसी के साथ मारपीट की और स्मैक बेचने का आरोप लगाते हुए जेल भेजने की धमकी दी। छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन


बीडीसी ने 40 हजार रुपये देकर छुटकारा पाया। यह मामला कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह के पास पहुंचा तो उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की। एसपी ने चौकीदार शिव बहादुर व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद सीओ सूक्ष्म प्रकाश को मामले की जांच सौंपी। सीओ ने जांच में पाया कि खुद को एसटीएफ का सिपाही बताने वाले सिपाही सुभाष यादव व रामतिलक वर्मा हैं। सीओ की जांच रिपोर्ट पर एसपी अनुराग आर्य ने रविवार को दोनों सिपाहियों को सस्पेंड करते हुए डीएम को पत्र भेजकर चौकीदार की सेवा समाप्त करने की संस्तुति की है।

तीनों को किया जाएगा गिरफ्तार : एसपी
एसपी ने कहा कि किसी को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर वसूली करना गंभीर मामला है। दोनों सिपाही व चौकीदार प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


नशे में धुत सिपाही सस्पेंड
एसपी ने बताया कि जगदीशपुर क्षेत्र में एक पीआरवी वाहन पर तैनात सिपाही रजनीश मिश्र के नशे में धुत रहने की शिकायत मिल रही थी। शनिवार को एसएचओ रमाकांत प्रजापति ने पीआरवी वाहन को चेक किया तो शिकायत सही मिली। एसएचओ ने सिपाही का मेडिकल परीक्षण कराया। एसपी के मुताबिक सिपाही को निलंबित करते हुए सीओ मुसाफिरखाना को जांच दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें