बिजली चोरी में पांच के खिलाफ केस दर्ज
सुल्तानपुर। विद्युत वितरण खंड की ओर बृहस्पतिवार को सदर व जयसिंहपुर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। चेकिंग में पांच के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस दौरान करीब 10 लाख राजस्व भी वसूला गया है।
पावर कॉर्पोरेशन के निर्देश पर बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बृहस्पतिवार को जयसिंहपुर व सदर क्षेत्र में इंजीनियरों की टीम ने उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए। अधीक्षण अभियंता अनूपचंद्रा के निर्देशन में दोनों खंडों में 71 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए।
छापे के दौरान पांच के खिलाफ विभिन्न मामलों में बिजली चोरी का केस दर्ज कराया गया है। चेकिंग में 18 के कनेक्शन काट दिए गए और करीब नौ लाख 57 हजार रुपया बकाया राजस्व वसूले जाने का दावा किया गया है। इस दौरान तीन मीटर भी बदले गए और कुछ के लोड बढ़ाए गए। सदर में अधिशाषी अभियंता बालकृष्ण व जयसिंहपुर में गौरव तिवारी की देखरेख में छापे पड़े।