फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली गिरने से दो युवकों की मौत
विज्ञापन

सुल्तानपुर बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हो गई। एक हादसा सुल्तानपुर के गोसाईंगंज और दूसरा अमेठी के मुंशीगंज इलाके में हुआ।

गोसाईगंज क्षेत्र के सहादतपुर नटौली निवासी सितई परिवार के अन्य लोगों के साथ बृहस्पतिवार सुबह पड़ोस के गांव हरखपुर में धान की रोपाई कर रहा था। दोपहर में हुई तेज बरसात के दौरान सितई का बेटा दान बहादुर उर्फ दानू (22) एक पेड़ के पास जाकर खड़ा हो गया। इस दौरान अचानक पेड़ पर बिजली गिर पड़ी, जिसकी चपेट में आने से दान बहादुर घायल हो गया। परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तहसीलदार राजेश सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से एक युवक की मौत हुई है। पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन


उधर अमेठी जिले में मुंशीगंज क्षेत्र के कोरारी हीरशाह गांव निवासी संतराम का 17 वर्षीय पुत्र विनय बृहस्पतिवार को खेत गया था। इसी बीच गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। विनय पास में एक पीपल के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। अचानक वहां बिजली गिर पड़ी। बिजली की चपेट में आने से विनय गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारीजन उसे मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर तहसीलदार महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने राजस्व निरीक्षक को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मंगवाई। तहसीलदार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद दैवीय आपदा की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें