फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के पास दिनदहाड़े लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली के पास अधेड़ से दिनदहाड़े 70 हजार की लूट
विज्ञापन

सुल्तानपुर। बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े नगर कोतवाली के पास एक अधेड़ से असलहे के जोर पर 70 हजार रुपये लूट लिए। अधेड़ के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़े तो वे बाइक छोड़कर पैदल ही भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बदमाशों की बाइक को कब्जे लिया है। इसके साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी है।

कुड़वार क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी रियात उल्ला बृहस्पतिवार सुबह सुल्तानपुर शहर गए थे। उन्होंने रोडवेज बस अड्डा के समीप स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से 70 हजार रुपये निकाले। दोपहर बाद करीब दो बजे रियात उल्ला पैदल ही खरीदारी करने के लिए चौक जा रहे थे। कोतवाली के ठीक पीछे पहुंचने पर बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। रियात उल्ला जब तक कुछ समझते एक युवक ने तमंचा निकालकर उन पर तान दिया और 70 हजार रुपये लूट लिए। रियात उल्ला के शोर मचाने पर आसपास के लोग भागकर वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ाया तो लुटेरे बाइक छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाल नंद कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को भी दी। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित के साथ 70 हजार रुपये की लूट हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही लुटेरों का पता चल जाएगा। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें