फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति व सास समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पति व सास समेत पांच पर
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

क्रासर

- विवाहिता के पिता के तहरीर पर देर रात दर्ज हुआ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। दहेज के लिए विवाहित को प्रताड़ित करने के मामले में पति व सास समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा गुरूवार की देर रात कोठी पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर दर्ज किया।
विज्ञापन

कोठी थाना क्षेत्र के पूरे भवानी बक्श निवासी राजेंद्र प्रसाद ने अपनी बेटी का विवाह तीन साल पूर्व थाना क्षेत्र के ही नसीरपुर निवासी शंकर प्रसाद के पुत्र राम सुचित वर्मा उर्फ दीपक के साथ किया था। राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ससुरालियों द्वारा दहेज में महंगी कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। कई बार तो शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देने के बाद उनकी बेटी को वह घर भी छोड़ गए। जिसको लेकर ससुरालियों से बात भी की गई। मगर, वह कार की मांग पर डटे रहे। हाल में फिर पति दीपक, सास सवित्री व प्रवेश कुमार, जेठानी रीता व देवर दुर्गेश ने उसकी पिटाई कर घर निकाल दिया और कार के साथ वापस लौटने की बात कही। इस तहरीर पर पुलिस ने पति सास समेत पांच के खिलाफ मारपीट व दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस बारे में प्रभारी थानाध्यक्ष मो. फारूकी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें