फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी एलआईयू इंस्पेक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एलआईयू इंस्पेक्टर बन जांच करने पहुंचा जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन

अमेठी। खुद को एलआईयू इंस्पेक्टर बता पासपोर्ट आवेदन की जांच करने पहुंचे एक जालसाज को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। आरोपी के पास से 26 लोगों के आवेदन की कॉपी मिली है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।

अमेठी क्षेत्र गंगौली गांव निवासी हरि सिंह ने पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। पांच दिन पूर्व हरि सिंह के पास आवेदन के सत्यापन करने के लिए एक कॉल आई थी। सोमवार सुबह फिर कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को एलआईयू इंस्पेक्टर बताते हुए हरि सिंह को अमेठी रेलवे स्टेशन के पास दो बजे बुलाया था। हरि सिंह वहां पहुंच एलआईयू इंस्पेक्टर का इंतजार करने लगे।
विज्ञापन


इस बीच आए एक व्यक्ति ने खुद को एलआईयू इंस्पेक्टर बताते हुए जांच के नाम पर रुपये मांगे। उसी एलआईयू में तैनात रवींद्र यादव पहुंच गए और कथित एलआईयू इंस्पेक्टर पर संदेह जताया। इस बीच लोग जमा हो गए और उन्होंने कथित इंस्पेक्टर को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस की पूछताछ में जालसाज की पहचान शैलेंद्र प्रताप सिंह निवासी कटरा लालगंज, गौरीगंज जिला अमेठी के रूप में की गई।

आरोपी के पास से 25 अन्य लोगों के पासपोर्ट आवेदन के सत्यापन की मुख्य कॉपी पाई गई है। उधर एलआईयू इंस्पेक्टर केदार राम ने बताया कि आरोपी के पास पासपोर्ट आवेदन की मुख्य प्रतियां पहुंचने की जांच होगी। इसमें विभागीय कर्मी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर सूत्रों की मानें तो एलआईयू के कर्मी आवेदनों के सत्यापन लिए प्राइवेट लोगों को रखा है। इसके बदले में प्राइवेट लोगों की ओर से वसूली गई रकम उन्हें मिलती है।
विज्ञापन


एएसपी को सौंपी जांच: एसपी
एसपी कुंतल किशोर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के साथ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी के पास मिले कागजातों की जांच की जा रही है। इसमें कोई कर्मचारी लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच एएसपी बलरामाचारी दुबे को सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें