फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ्टवेयर इंजीनियर की थाईलैंड में मौत

Mon, 01 Jan 2018 11:15 PM IST
अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
आलोक शुक्ला की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नोएडा में निजी कंपनी में कार्यरत साफ्टवेयर इंजीनियर आलोक शुक्ला की रविवार दोपहर थाईलैंड में समुद्र में डूबकर मौत हो गई। देर शाम सूचना आने के बाद उनके मोहल्ले में ही नहीं बल्कि पूरे कस्बेवासियों की आंखें नम दिखी। शव को लाने के लिए परिजन देर रात थाइलैंड के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


 मोहल्ला अल्हापुर निवासी कन्हैयालाल शुक्ला एडीओ पंचायत के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका सबसे छोटा बेटा आलोक शुक्ला (24) नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर तैनात था। वह दोस्तों के साथ नया साल का जश्न मनाने थाईलैंड गया था। फिजो आईलैंड में मूंगा की चट्टान देखने के लिए वह दोस्तों के साथ सिलेंडर और मास्क पहनकर गहरे पानी मे उतरा था। काफी देर तक मस्ती करने के बाद वह मोटर बोट पर सकुशल लौट भी आया। बोट के किनारे खड़े होकर उसने ऑक्सीजन माक्स के साथ कमर में बंधी बेल्ट भी खोल दी। इसी बीच अचानक अनियंत्रित होकर गहरे पानी में गिर गया और डूब गया। काफी देर बाद उसका शव मिला। यह  सूचना सोमवार को घर पहुंची तो यहां कोहराम मच गया। आलोक के भाई अजीत शुक्ला और अजय शुक्ला शव लेने के लिए थाईलैंड रवाना हो गए हैं।  परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर लोगों की भीड़ जुटी है।

रविवार दोपहर कन्हैयालाल के कस्बे के मोहल्ला अल्हापुर के मकान में एक फोन मात्र ने ऐसी तबाही मचाई कि परिजनों की खुशियां काफूर ही हो गई। बीते साल के आखिरी दिन आई फोन काल ने इस परिवार की नये साल ही नहीं आने वाले कई वर्षों की खुशियां ले डाली। फोन पर परिवार के सबसे लाडले बेटे आलोक शुक्ला के निधन की खबर ने सभी ऐसा बेसुध कर दिया कि दूसरे दिन सोमवार को भी परिवार के सदस्य इस सदमे से बाहर नहीं आ सके थे।
विज्ञापन



परिवार का सबसे छोटा बेटा आलोक अभी अविवाहित था। उसके विवाह को लेकर परिजन जहां तानाबाना बुनकर घर में शहनाइयों की गूंज सुनने का सपना संजोए हुए थे वहीं इस हादसे से शहनाइयों की जगह पर घर में कोहराम मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें