देश सेवा करने को तैयार हुए 174 रिक्रूट
सुल्तानपुर। रिजर्व पुलिस लाइंस में बृहस्पतिवार को हुए दीक्षांत समारोह में 174 रिक्रूटों ने देश एवं जनता की सेवा की शपथ ली। एसपी पीटीएस और एसपी सुल्तानपुर ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी पीटीएस सुल्तानपुर संतोष कुमार सिंह रहे।
इस मौके पर पुलिस लाइंस का मैदान खचाखच भरा रहा। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवराज के साथ ही कई अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक पीटीएस एवं पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर ने इन आरक्षियों को सेवा भाव व लगन के साथ जनता की सेवा करने और अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन करने को प्रेरित किया।