फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली से चंद कदम पर
विज्ञापन

युवक का दिनदहाड़े अपहरण
क्रासर
पुलिस ने बदलवा दी तहरीर
अपहरण के बजाय गुमशुदगी में दर्ज किया केस

अमर उजाला ब्यूरो
लंभुआ (सुल्तानपुर)। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण कर लिया। अपहृत युवक ने इसकी सूचना अपने भाई को दी। घटना की तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे चाचा से पुलिस ने तहरीर बदलवाकर गुमशुदगी दर्ज कर लिया। पुलिस की कार्यशैली से क्षेत्रीय लोगों में रोष है।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बूधापुर निवासी रामजी गुप्ता की कस्बे में चाय की दुकान है। पिछले सोमवार को रामजी का भतीजा मिथुन (20) भोजन लेकर दुकान पर आ रहा था। वह कस्बे में पहुंचा था तभी एक वाहन पर सवार तीन-चार लोगों ने उसे अगवा कर लिया। सोमवार की शाम करीब चार बजे मिथुन की दादी दुकान पर पहुंची तो पता चला कि वह अभी तक दुकान पर पहुंचा ही नहीं। मिथुन के लापता होने से परिवारीजन परेशान हो गए। देर रात तक परिवारीजन उसकी तलाश करते रहे बावजूद इसके मिथुन का कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को मिथुन ने अपने चचेरे भाई विकास के मोबाइल पर फोन किया। पहले तो उसकी आवाज आने के बाद फोन कट गया। बाद में विकास ने उस नंबर पर कॉल किया जिससे फोन आया था। फोन पर मिथुन की रोने की आवाज आई। उसने बताया कि वह लखनऊ या दिल्ली में कहां है उसे पता नहीं है। बताया कि उसे पकड़कर बैठाए हैं। इसके बाद फोन कट गया। मंगलवार को मिथुन के चाचा रामजी से पुलिस ने दूसरी तहरीर देने को कहा। बाद में रामजी तहरीर बदलवाने के बाद मिथुन की गुमशुदगी दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया। इस बाबत कोतवाल मदनलाल ने कहा कि युवक पहले भी मुंबई चला गया था। उसका अपहरण नहीं हुआ है, इस बार वह दिल्ली गया होगा। जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें