फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत
विज्ञापन


अमेठी। पर्वतपुर गांव में शनिवार की रात ट्रैक्टर ट्रॉली से नीचे गिरने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर हालत में उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। परिवारीजन किशोर को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।

जामों थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव में शनिवार की रात करीब आठ बजे गांव का ही दिनेश कुमार सिंह उर्फ गप्पू ट्रैक्टर ट्रॉली पर भूसा लादकर घर जा रहा था। गांव का ही ललित यादव (13) पुत्र नन्हे लाल ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर हालत में परिवारीजन ललित को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। परिवारीजन ललित को लेकर जगदीशपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने नन्हेलाल की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक दिनेश कुमार सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें