मीटर रीडर व संचालकों ने वितरण खंड को लगाया 50 लाख का चूना
सुल्तानपुर। विद्युत वितरण खंड प्रथम में मीटर रीडिंग व मीटर बदलने के कार्य में लगी एजेंसी ने वितरण खंड को करीब 50 लाख रुपये के राजस्व का चूना लगाया है। दोनों एजेंसियों के मीटर रीडरों व कर्मियों ने मीटर बदलने में जेई का फर्जी हस्ताक्षर करके कार्य को अंजाम दिया है।
वितरण को कम रीडिंग का बिल देकर उपभोक्तओं से ली गई शेष धनराशि हजम कर ली। फीडिंग के दौरान इसका खुलासा हुआ। अधिशाषी अभियंता बालकृष्ण की सूचना पर वित्तीय अनियमितता के फर्जीवाड़े में एक्सईएन परीक्षण राजकुमार त्रिपाठी ने कोतवालीनगर में नारायण ट्रेडर्स के साथ कार्वी एजेंसी के सुपरवाइजर अवधेश दीक्षित, शैलेश पांडेय, मीटर रीडर महेंद्र तिवारी, वेदप्रकाश यादव व सूरज तिवारी के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाल बेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि एक्सईएन की आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी मामले में जेई धर्मनाथ प्रसाद ने भी चार सीलिंग बुक के मामले में तहरीर दी है। बताया कि चारों बुक में फर्जी हस्ताक्षर बनाए गए हैं।