फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र के पावर ट्रांसफार्मरों का 30 लाख का तेल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भदैंया विद्युत उपकेंद्र के दो पावर ट्रांसफार्मर का बृहस्पतिवार रात करीब 42 हजार लीटर तेल चोरी हो गया है। इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। इसकी जानकारी होने पर वितरण खंड में हडकंप मच गया है। जेई की तहरीर पर वितरण खंड ने लंभुआ थाने में एसएसओ समेत चार कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


भदैैंया विद्युत वितरण उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार रात एसएसओ इजहार अहमद निवासी कामतागंज, स्टोर कीपर संजीव शर्मा निवासी जहांगीराबाद जनपद बुलंदशहर, चौकीदार श्याम बहादुर निवासी शाहपुर हरिवंश ड्यूटी पर थे। सुबह की ड्यूटी आकाश यादव निवासी अंबेडकरनगर की थी। इस बीच उपकेंद्र पर स्थापित पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर का तेल रहस्यमय ढंग से चोरी हो गया। इंजीनियरों के मुताबिक दोनों ट्रांसफार्मर में करीब 42,000 लीटर तेल था।

दोपहर बाद उपकेंद्र के संचालन में दिक्कत शुरू होने पर इंजीनियरों की इसकी जानकारी मिली। चेकिंग में ट्रांसफार्मर में तेल नहीं मिलने पर जेई ने इसकी सूचना अधिशासी अभियंता को दी। एक्सईएन बालकृष्ण व शहर एसडीओ केशरी प्रसाद ने उपकेंद्र का निरीक्षण किया। एक्सईएन ने जेई करुणाकर मिश्र को रात व सुबह ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जेई ने एसएसओ इजहार अहमद, स्टोर कीपर संजीव शर्मा, चौकीदार श्याम बहादुर व सुबह के परिचालक आकाश यादव के खिलाफ लंभुआ थाने में तहरीर दी है। एक्सईएन ने बताया कि चोरी गए तेल की कीमत करीब 30 लाख रुपये है। कोतवाल लंभुआ आशुतोष मिश्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें