फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापिका से अभद्रता करने का आरोपी प्रधान गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। एमडीएम को लेकर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका और फिर इस मामले में समझौता करने के लिए का उसके पिता को जान माल से मारने की धमकी देने के आरोपी ग्राम प्रधान को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के बाद जिले में आंदोलित शिक्षकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


दोस्तपुर क्षेत्र के छीतेपट्टी गांव निवासी विनोद कुमार सिंह की पत्नी कांती सिंह जयसिंहपुर क्षेत्र के वैदहा प्राइमरी पाठशाला में प्रधानाध्यापिका हैं। यह पाठशाला मॉडल विद्यालय है। 17 दिसंबर 2018 को कांती सिंह ने ग्राम प्रधान शैलेश कुमार सिंह निवासी वैदहा को फोन करके मध्याह्न भोजन बनवाने की बात कही थी।

इससे नाराज ग्राम प्रधान ने प्रधानाध्यापिका से अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान के खिलाफ केस दर्ज किया। घटना के बाद से आरोपी ग्राम प्रधान फरार चल रहा था।
विज्ञापन


दो दिन पूर्व ग्राम प्रधान और उसके मामा ने प्रधानाध्यापिका के पति विनोद सिंह को फोन करके मुकदमे में समझौता करने की धमकी दी थी।

पुलिस ने विनोद की तहरीर पर ग्राम प्रधान शैलेश सिंह व उसके मामा के खिलाफ भी केस दर्ज किया। थानाध्यक्ष गोसाईगंज केबी सिंह के मुताबिक सोमवार को आरोपी ग्राम प्रधान शैलेश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें