फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना-1

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
विज्ञापन

हाईवे पर मुबारकपुर गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
जगदीशपुर (अमेठी)। रायबरेली-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मुबारकपुर गांव के पास सोमवार की देर रात बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लेकर लखनऊ पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार युवकों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव निवासी अर्जुन (22) पुत्र राम कृपाल सोमवार की देर शाम गांव के ही राजकुमार (25) पुत्र दीपक कुमार के साथ बाजार से सब्जी लेने गया था। दोनों युवक बाजार से सब्जी व फल खरीदकर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में रायबरेली-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मुबारकपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने राजकुमार को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लेकर लखनऊ पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार युवकों ने हेल्मेट नहीं पहना था। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


इनसेट

ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत

अमर उजाला ब्यूरो
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार की सुबह दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पहली घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी से जुड़ी है। कांशीराम कॉलोनी निवासी मोहम्मद सलीम (36) पुत्र मोहम्मद शमीम का शव मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत पाया गया। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। दूसरी घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अभियाखुर्द गांव से जुड़ी है। गांव निवासी अनंत दूबे के घर ससुराल आए विकास पांडेय (27) पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी धौरहरा कोतवाली चांदा का शव मंगलवार की सुबह रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत पाया गया। विकास की मौत से ससुराल में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। अनंत दूबे की मानें को विकास पांडेय सुबह शौच के लिए खेतों की ओर निकला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें