फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत में 16 घायल

Thu, 06 Apr 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सेंभुई मोड पर दुर्घटनाग्रस्त कार व टैंपो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सेंभुई मोड़ के पास बुधवार दोपहर कार व टेंपो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में टेंपो चालक समेत उस पर सवार 13 यात्री व कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार की हालत नाजुक देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। 12 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

लखनऊ निवासी चिकित्सक डॉ. कृति विक्रम सिंह व डॉ. मनोरमा सिंह कार चालक अनिल के साथ बुधवार को अमेठी आ रहे थे। चिकित्सक की कार टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौरीगंज थाने के गांव सेभुई मोड़ पर पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद जहां टेंपो सड़क किनारे पलट गया, वहीं कार एक पुलिया से टकरा गई। दुर्घटना में कार चालक अनिल, चिकित्सक डॉ. कृति विक्रम सिंह व डॉ. मनोरमा सिंह तथा टेंपो पर सवार तामामऊ निवासी बबिता व प्रशांत तिवारी, गौरीगंज निवासी नसरीन बानो, पूनम तिवारी व अनुष्का, गुवावां निवासी रानी देवी व अमित, करौंदी संग्रामपुर निवासी नंदलाल, उर्मिला, अंशी, नंशी, केशरी का पुरवा निवासी अजय कुमार तथा राजापुर निवासी जुम्मन गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने एंबुलेंस को सूचना देने के साथ ही टेंपो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने डॉ. कृति विक्रम सिंह, अनिल, अजय कुमार व जुम्मन की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। शेष 12 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें