फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में दंपती की पिटाई, लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती को पीटकर दस हजार लूटे
विज्ञापन


सुल्तानपुर। लकेहटा गांव में सोमवार की भोर में भूमि विवाद में दंपती की पिटाई कर जेवरात के साथ ही 10 हजार रुपये लूट लिया गया।

दंपती की सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पीड़ित दंपती ने पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी तब जाकर केस दर्ज किया गया।

बल्दीराय थाना क्षेत्र के लकेहटा गांव निवासी बाबूराम सोमवार की भोर में घर से बाहर निकले थे। तभी घात लगाकर बैठे तेज बहादुर आदि ने उनकी पिटाई कर दी।

इसके बाद हमलावर घर में घुस गए और उनकी पत्नी कैलाश पति पर तमंचा सटाकर सोने के जेवरात और 10 हजार रुपये लूट लिया। कैलाश पति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी भी पिटाई की।

कैलाश पति का आरोप है कि अपने पति के साथ वह बल्दीराय थाने पर गई, कई घंटों तक बैठी रही लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। कैलाश पति ने पूरे मामले की सूचना फोन से पुलिस अधीक्षक को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी की फटकार के बाद थानाध्यक्ष बल्दीराय ने उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। घायल दंपती को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इस बाबत थानाध्यक्ष शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तेज बहादुर समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना के पीछे भूमि विवाद का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें