फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने लूटपाट के तीन आरोपी दबोचे

विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
नौतनवां। क्षेत्र के गांव पुरैनिहा टोला लोहसी में बुधवार की देर रात चोरी और एक युवक पर चाकू से हमला करने के आरोपी तीन लोगों को नौतनवा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी।
विज्ञापन


नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव पुरैनिहा टोला लोहसी निवासी योगेंद्र के घर में बुधवार की रात कुछ नकाबपोश चोरी कर रहे थे। इसी दौरान योगेंद्र का बेटा फूलचंद उठ गया। उसने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसपर चाकुओं से हमला कर दिया। इसके बाद वे नगदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। इस बीच सोमवार को मुखबिर की सूचना पर लूटपाट के तीन आरोपियों कस्बे के गांधी चौक से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में पुरैनिहा टोला लोहसी थाना नौतनवां निवासी राहुल विश्वकर्मा, टिंकू चौरसिया तथा भुल्लर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें