फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन


सुल्तानपुर। गुटखा लदी ट्रक लूट मामले में फरार चल रहे शामिल एक बदमाश को करौंदीकलां थाने की पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पूर्व बदमाश ने पुलिस से खुद को बचाने के लिए तमंचे से फायरिंग भी की।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। पकड़े गए लुटेरे की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस के साथ ही चोरी की बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन



कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के संत तुलसीदार पीजी कॉलेज बरवारीपुर के पास एक दिसंबर 2018 को बदमाशों ने गुटखा से लदी ट्रक को असलहे के जोर पर लूट लिया था। पुलिस ने इकबाल निवासी कस्बा अमेठी थाना गोसाईगंज जिला लखनऊ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने सुरेश, सुनील, पुल्ली, अजय उर्फ गप्पू, रंजीत और कल्लू का नाम प्रकाश में लाया था। पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल चार आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इसी मामले में मुख्य आरोपी अजय उर्फ गप्पू निवासी मगरसनकला थाना करौंदीकलां फरार चल रहा था। अजय उर्फ गप्पू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

एसओ करौंदीकलां मधुकांत मिश्र को शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मुखबिर ने सूचना दी कि गुटखा से लदी ट्रक लूट के मामले में फरार चल रहा अजय उर्फ गप्पू अपने गांव आ रहा है।

सूचना मिलते ही एसओ करौंदीकलां ने उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए पुलिस टीम के साथ समुदा प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी। इस दौरान एक युवक बाइक से आता हुआ दिखा तो पुलिस उसे रोकने लगी तभी उसने तमंचे से पुलिस कर्मियों पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने खुद को बचाते हुए युवक को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में युवक की पहचान अजय उर्फ गप्पू के रूप में की गई। एसओ ने बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा, जिंदा कारतूस के साथ ही एक खाली खोखा बरामद किया गया है।

अजय के पास से जो बाइक पुलिस ने बरामद की है वह चोरी की है। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें