फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोइया गांव में मिला प्रतिबंधित मांस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोइया गांव में शनिवार को वध प्रतिबंधित मवेशियों के मांस और अवशेष पाए जाने से तनाव फैल गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह हरदोइया गांव में लोगों को दक्षिण तरफ के खेतों में वध प्रतिबंधित पशुओं के मांस व अवशेष दिखाई पड़े। पड़ोसी गांव पुरखीपुर के कुएं में भी मांस और अवशेष देखे गए। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सीओ दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर कुछ चाकू, बांस, लाठी व रस्सी आदि पड़े हुए थे। एसओ देवेश कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में एक ग्रामवासी ने कुछ लोगों पर संदेह जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें