फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद को लेकर चमका कपड़े का बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलविदा जुमा की नमाज खत्म होने के बाद ईद-उल-फितर की तैयारी को लेकर बाजार खरीदारों की रौनक से गुलजार हो गए हैं। ईद में बस चंद दिन ही बचे हैं। इस मुबारक दिन की तैयारी के लिए लोग कपड़ों के साथ साज-सज्जा का सामान भी खूब खरीद रहे हैं। डिजायनर कुर्ता पायजामा और लहंगा सूट लोगों की खास पसंद बना हुआ है। इस मौके पर दुकानदार भी खूब डिस्काउंट दे रहे हैं।
विज्ञापन


आजकल त्यौहारों में भी नए ट्रेंड को अपनाने का चलन बढ़ा है। ऐसे में ईद को लेकर बाजारों में भी आधुनिकता का असर देखने को मिल रहा है। ईद मुबारक के दिन लोग नए परिधानों पहनते हैं। बाजार में इस समय पुरुष वस्त्रों में कुर्ता-पायजामा और टोपी की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है।

बच्चों से लेकर बड़े भी ईद के दिन खासतौर पर चिकन के कुर्ते ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बजट के मुताबिक साधारण और चिकन के कुर्तों की खरीदारी की जा रही है। बिक्री बढ़ाने के लिए वस्त्र उद्योग की ओर बाजार में रंग-बिरंगे चिकन के कुर्ते उतारे गए हैं। शर्ट टाइप के कुर्तों भी चलन में हैं। महिलाओं के परिधानों में भी खरीदारी की होड़ मची है।
विज्ञापन


कुर्ती-लैगिंग सूट, अनारकली सूट, पटियाला व अन्य वैराइटी मार्केट में छाई हुई हैं। दुकानदारों की ओर से ईद ऑफर भी चलाया जा रहा है। इसमें परिधानों की खरीद पर 20 से 25 प्रतिशत तक छूट भी दी जा रही है। वहीं शॉपिंग मॉल में 50 फीसदी से ज्यादा कपड़ों की खरीद पर ऑफर दिए जा रहे हैं।

आर्टिफिशियल गहनों की चमक ने भी ईद की रौनक बढ़ाई है। एयर रिंग, बच्चों के गले का सेट, हेयरबैंड, क्लचर और अमेरिकन डायमंड कोटेड हार, टाप्स व चेन आदि वस्तुओं की सबसे ज्यादा डिमांड है।

ईद की तैयारी को लेकर मार्केट में कॉटन कपड़ों को तरजीह दी जा रही है। शहर के सब्जी मंडी स्थित कपड़े के दुकानदार कुलदीप बरनवाल ने बताया कि गर्मी को देखते हुए ईद के लिए लोग सूती कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। ईद के लिए महिलाएं 700 से 1000 रुपये के रेंज में सूट खरीद रही हैं।

वहीं पुरुष वर्ग के लोग 500 से 1200 रुपये के बीच कुर्ता-पाजामा के कपड़े खरीद रहे हैं। महंगाई को देखते हुए पिछले साल की अपेक्षा इस बार ईद में खरीदारी कुछ कम हो रही है। उन्होंने बताया कि संपन्न वर्ग के लोग ईद में महिलाओं के लिए जैकेट, कॉटन, कराची व डिजायनर सूट की खरीदारी कर रहे हैं।

सोने व चांदी के गहनों के दाम में तेजी आने से आर्टिफिशियल ज्वैलरी का चलन बढ़ा है। शहर के बाटा गल्ली में निकेत प्रताप की आर्टिफिशियल गहनों की दुकान है। उन्होंने बताया कि ईद का त्यौहार अब करीब आ गया है।

मुस्लिम वर्ग की महिलाएं अमेरिकन डायमंड कोटेड हार, टॉप्स, चेन आदि आर्टिफिशियल गहनों की खरीदारी कर रही हैं। पिछले साल ईद के समय उनकी दुकान पर खरीदारों की भीड़ लगी रहती थी। बढ़ती महंगाई के चलते इस बार ईद में खरीदारी को लेकर कुछ खास रौनक नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें