फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाकर महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव में आशा देवी (55) पत्नी कल्लू ने शुक्रवार की रात घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। देवर वीरेंद्र सिंह का कहना है कि गले की बीमारी से परेशान थी। पति खेतीबाड़ी करता है।
विज्ञापन


उधर, किशोर सहित तीन युवतियों ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजौली गांव में आशा (30) पत्नी रविकरन, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव में रेनू (35) पत्नी शत्रुघ्न और शहर के खाईंपार में हीरा (25) पत्नी कमलेश ने अपने घरों में शुक्रवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन घटना की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। एक अन्य घटना में चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव में शानू (16) पुत्र मुन्ना सिंह ने घरवालों की डांट पर शुक्रवार की रात जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें