फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुपुरी गांव में हथियार बंद लोगों ने घर पर बोला धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपुरी गांव में हथियार बंद लोगों ने घर पर बोला धावा
विज्ञापन



सुल्तानपुर। चांदा कोतवाली क्षेत्र के मधुपुरी गांव में बुधवार की भोर में हथियार बंद लोगों ने एक घर पर धावा बोलकर तोड़फोड़ की और सोने के जेवरात और नकदी लूट ली। लूट का विरोध करने पर मां-बेटे की पिटाई भी की। पुलिस ने मां की तहरीर पर आठ नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज किया है।


चांदा कोतवाली क्षेत्र के मधुपुरी गांव निवासी जगदंबा तिवारी परदेस में नौकरी करते हैं, जबकि घर पर उनकी पत्नी निर्मला देवी, बेटा विकास और बहू रहते हैं। बुधवार की भोर में निर्मला देवी परिवार के अन्य लोगों के साथ घर में सो रही थीं। आरोप है कि तभी हथियार बंद लोग घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन



तेज आवाज सुनकर नींद से जागी निर्मला देवी कमरे से बाहर निकलीं तो कई लोगों ने उन्हें दबोच लिया। कुछ लोगों ने कमरे में रखी अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने के जेवरात और नकदी लूट ली। निर्मला के बेटे विकास ने लूट का विरोध किया तो हमलावरों ने न सिर्फ उसकी पिटाई की बल्कि निर्मला देवी को भी पीटा।


यही नहीं घर में खड़ी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। परिवार की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचे तो हमलावरों ने फायरिंग कर गांव में दहशत फैला दी और फरार हो गए। हमलावरों के जाने के बाद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि निर्मला देवी की तहरीर पर धीरेंद्र, डीएम सिंह, शुभम सिंह, सुनील, रोहित, गौरव, सूरज, ऋषभ निवासी खानपुर और संजय सिंह निवासी खुटैला के साथ ही 12 अज्ञात के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें