फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
20 परिषदीय जूनियर हाईस्कूलों के बच्चे सीखेंगे कंप्यूटर
विज्ञापन

सुल्तानपुर। कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय विद्यालयों में भी कंप्यूटर शिक्षा दी जाएगी। पहले चरण में जिले के 20 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन ने 25 लाख रुपये आवंटित किए हैं। इससे उच्च प्राथमिक विद्यालयों के करीब तीन हजार बच्चे कंप्यूटर शिक्षा से लाभान्वित हो सकेंगे।

सर्वशिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय ने कंप्यूटर सहायतित शिक्षा के लिए जिले के 20 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर सिस्टम लगाने का निर्देश दिया है। इसके लिए शासन ने 25 लाख रुपये आवंटित किए हैं। इस राशि से प्रत्येक विद्यालय में एक सीपीयू, दो अतिरिक्त टीएफटी मॉनीटर, दो अतिरिक्त की-बोर्ड एवं दो अतिरिक्त माउस खरीदे जाएंगे। यही नहीं प्रिंटर, यूएसबी, एक केवीए का यूपीएस, तीन साल की वारंटी का लेटेस्ट वर्जन का एंटी वायरस भी क्रय किया जाएगा।
विज्ञापन


कंप्यूटर सिस्टम लगाने के लिए तीन मेज, तीन कुर्सी, विद्युत फिटिंग व अन्य साज-सज्जा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इस व्यवस्था पर एक विद्यालय में करीब सवा लाख रुपये खर्च होंगे। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर सिखाने के लिए कंप्यूटर शिक्षकों को लगाया जाएगा। जूनियर हाईस्कूलों में कंप्यूटर लगने से कक्षा छह से आठ तक के लगभग तीन हजार बच्चों को जूनियर स्तर पर कंप्यूटर सीखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इन स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा प्रस्तावित
जिले के मीरपुर प्रतापपुर, डोमापारा, तौधिकपुर, पारा, भदैंया, देहली बाजार, दोस्तपुर, उगईपुर, महराजगंज, पीढ़ी, कुम्हाई हमजापुर, पहाड़पुर कलां, भरथीपुर, ईरुल, भांटी, नरेंदापुर, हाजीगंज, लंभुआ, मैनेपारा व भेरौरा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कंप्यूटर सहायतित शिक्षा देने के लिए विभाग ने प्रस्ताव शासन को भेजा था। शिक्षण सत्र 2017-18 में इन विद्यालयों में नामांकन संख्या 2985 दर्शायी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें