फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से टकराई जीप, 12 बाराती घायल

Thu, 17 Nov 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ककवा गांव के पास बुधवार देर शाम बारातियों से भरी जीप मैजिक से टकरा गई। दुर्घटना में जीप पर सवार 12 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन की हालत नाजुक देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गौरीगंज थाने के धूत का पुरवा निवासी मुकेश वर्मा व रेखा, संभावा निवासी उपेंद्र कुमार, गुदुनपुर निवासी सूरज व रंजीत, नरैनी निवासी भोलानाथ, अर्जुनपुर निवासी सचिन, राजेश, संतोष व रोहित और जायस निवासी मंजीत जीप से अर्जुनपुर गांव निवासी द्वारिका के पुत्र रामपाल की शादी में शामिल होने सांगीपुर थाने के गांव नरायनपुर निवासी राजेश के घर जा रहे थे।

वे सभी अमेठी थाने के ककवा गांव के पास पहुंचे ही थे कि जीप तेज रफ्तार मैजिक से टकरा गई। दुर्घटना में जीप पर बैठे सभी बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पहुंचे लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने राजेश, सचिन और रंजीत की हालत नाजुक देख उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। शेष सभी घायलों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें