फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बीडीसी सदस्य समेत तीन को पीटा

Thu, 17 Nov 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मंचन में हुए विवाद में बुधवार देर शाम महिला बीडीसी सदस्य समेत तीन लोगों की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन


लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा में बीते नौ वर्षों से रामलीला का मंचन ग्रामीणों के सहयोग से किया जाता है। इस बार गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास ग्रामीणों ने तीन दिवसीय रामलीला मंचन का आयोजन किया है।

बीते रविवार को ग्राम प्रधान अनुराग सिंह ने मंचन का शुभारंभ किया था। दूसरे दिन सोमवार को ग्राम प्रधान की मौजूदगी में व्यापारी नन्हें गुप्ता को मंचन का शुभारंभ करना था। वे जैसे ही मंच पर पहुंचे, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन


इससे रामलीला में हड़कंप मच गया था। इसकी वजह से लोग लौट गए थे। बुधवार देर शाम गांव के ही मनोज सिंह, विजय सिंह, सूरज सिंह व सुरेंद्र सिंह आयोजक लालता प्रसाद रजक की दुकान पर पहुंच गए। रजक के जनसुविधा केंद्र के कंप्यूटर को क्षतिग्रस्त कर दिया और उन्हें मारा-पीटा।

हमलावरों ने रजक को बचाने आई उनकी बीडीसी मां शीला देवी और भाई ओम प्रकाश रजक को भी नहीं बख्शा। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें