फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर जनपदीय गिरोह के पांच शातिर लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
10 हजार के इनामी समेत पांच बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर डकैती डालने साजिश रच रहे 10 हजार रुपये के इनामी समेत पांच बदमाशों को स्वॉट व लंभुआ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास तमंचा, कारतूस, डंडा, सरिया व बाइक बरामद हुई। पुलिस टीम को एसपी ने 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस ने जानलेवा और एससी/ एसटी एक्ट के मामले में वर्ष 2014 से फरार रामचंद्र यादव निवासी सिकरी कानूपुर थाना कन्हई जिला प्रतापगढ़ की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की थी। रामचंद्र शातिर बदमाश है। सुल्तानपुर के साथ प्रतापगढ़ में कई वारदातें कर चुका है।
विज्ञापन


एसपी सुल्तानपुर अमित वर्मा ने रामचंद्र यादव की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। एक सूचना पर बृहस्पतिवार रात लंभुआ बाजार में लंभुआ इंस्पेक्टर धर्मराज उपाध्याय व स्वाट टीम के दरोगा अजय प्रताप सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने बरेहता रेल पटरी के नीचे पुलिया के पास मौजूद पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश हाईवे पर डकैती डालने की साजिश रच रहे थे। उनके पास तमंचा, कारतूस, डंडा, सरिया व एक बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों की पहचान 10 हजार रुपये के इनामिया बदमाश रामचंद्र यादव निवासी प्रतापगढ़, विजय उपाध्याय निवासी नारायनपुर, रमाकांत निवासी सूर्यभान पट्टी कोतवाली लंभुआ, सुनील कुमार चौरसिया और राम चरित्र निवासी राजा उमरी कोतवाली चांदा के रूप में की गई। एसपी अमित वर्मा ने बताया कि पकड़े गए पांचों शातिर बदमाश हैं। उनके खिलाफ प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, रायबरेली में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें