फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच उपकेंद्र जल्द होंगे शुरू, सवा लाख लोगों को मिलेगी निर्बाध बिजली
विज्ञापन

सुल्तानपुर। जिले में पांच विद्युत वितरण उपकेंद्रों का निर्माण जल्द पूर्ण होने की उम्मीद है। इन उपकेंद्रों के शुरू होने से जिले की करीब सवा लाख आबादी को ओवरलोड व लो-वोल्टेज की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा।

पावर कॉर्पोरेशन की ओर से जिले के विभिन्न हिस्सों में पांच विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। 33/11 केवी के उपकेंद्रों का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता अनूप चंद्रा ने तिथि तय कर दी है। इसमें तीन उपकेंद्रों का निर्माण कार्य अगस्त माह में पूरा करने का निर्देश दिया गया है। दो उपकेंद्रों का निर्माण सितंबर माह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


अगस्त व सितंबर माह में पांच उपकेंद्रों का निर्माण पूरा होने से इससे करीब सवा लाख आबादी को उनसे जोड़ने का प्रस्ताव है। इसके बाद संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अभी तक उपभोक्ताओं को पास के विद्युत उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। इसकी वजह से उपभोक्ताओं को ओवर लोडिंग व लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा था। नए उपकेंद्र चालू होने से लो-वोल्टेज व ओवर लोडिंग की समस्या खत्म हो जाएगी।

यहां बन रहे उपकेंद्र
दूबेपुर विकास खंड क्षेत्र के भाईं, रामनगर, मोतिगरपुर के ढेमा व रामनगर में उपकेंद्र का निर्माण हो रहा है। कोइरीपुर टाउन एरिया में भी एक उपकेंद्र का निर्माण कार्य पूरा होने की कगार पर है। पांचों उपकेंद्र 33/11 केवी के बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


तय तारीख पर शुरू होगा संचालन
विद्युत वितरण मंडल के अधीक्षण अभियंता अनूप चंद्रा के मुताबिक पांचों उपकेंद्रों का निर्माण कार्य पूरा होने की तिथि तय कर दी गई है। निर्धारित तिथि पर उपकेंद्रों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें