आग ने मचाई तबाही, पूरा गांव राख
मुसाफिरखाना (अमेठी)। नारा अढ़नपुर गांव में रविवार को दोपहर चूल्हे से निकली चिंगारी ने पूरे गांव को जलाकर राख कर दिया। पछुवा हवा के चलते देखते ही देखते 87 मकान जलकर राख हो गए। कई फायर स्टेशनों के कर्मचारियों ने आग बुझाई। आग से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के नारा अढ़नपुर मजरे पूरे बुद्धि में दोपहर में खाना बनाते समय एक घर में चूल्हे से निकली चिंगारी ने पूरे गांव का जलाकर राख कर दिया। भीषण आग की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल मुसाफिरखाना फायर स्टेशन के साथ ही पुलिस को दी। इस दौरान तेज पछुआ हवा से आग फैलती गई। देखते ही देखते पूरा गांव आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई।
मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, कमरौली आदि स्थानों से कई फायर कर्मी वाहनों के साथ पहुंचे और आग पर काबू पाया। गांव में एडीएम, एसडीएम अभय कुमार पांडेय, सीओ सूक्ष्म प्रकाश राजस्व कर्मियों के साथ पहुंचे। हल्का लेखपाल रामपाल ने बताया कि आग से कुल 87 मकान जल गए हैं। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के रहने-खाने के प्रबंध में जुटा है।
ये ग्रामीण हुए बेघर
आग प्रभावित लोगों में राम प्रसाद, राम अवतार, राज बहादुर, अरविंद, कपिल देव, राधेश्याम, राधेकृष्ण, तेज बहादुर, दयाराम, मोहनलाल, परशुराम, शिवराम, सीतापति, ओम प्रकाश, हरि प्रकाश, शिव बहादुर, अनिल कुमार, रमेश कुमार, कलावती, संगीता, कृष्ण कुमार, राम तिलक, शीतला प्रसाद, राजकुमारी, जगन्नाथ, पुदन, जगपता, सीताराम, जयराम, राजाराम, भुट्टू, इंद्रजीत, विश्वनाथ, कालीदीन, गुरुदीन, सत्यगुरू, संतकुमार, सुमन, जोखू, महेश कुमार, शिव कुमार, सतीश कुमार, दिनेश कुमार, राम दुलारे, छवीला, मनोराम, रामतेज, प्रदीप, मनोपति, गया प्रसाद, हरिराम, बरसाती, राम बदन, शिव शरण, साहब शरण, संदीप, विजय कुमार, प्रवेश कुमार, राम सुंदर, राम कुमार, सुरेश राम, सुनील, हरि प्रसाद, राजदेई, अमरपति, पतरका, सत्यदेव, सत्य प्रकाश समेत 87 लोग शामिल हैं।