गोमती नदी में डूबने से बालक की मौत
सुल्तानपुर। नेवादा गांव के पास शनिवार देर शाम स्नान करते समय एक बालक गोमती नदी में डूब गया। बालक का शव रविवार को गोताखोरों ने बरामद कर लिया। शव बरामद होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
हलियापुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी सतनाम उर्फ गूगे का बेटा शिवमूरत निषाद (12) शनिवार की शाम गांव के समीप से होकर गुजरी गोमती नदी में स्नान कर रहा था। अचानक वह पानी में डूब गया था। परिवारीजनों के साथ ही गोताखोर उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार की शाम गांव के समीप ही नदी से गोताखोरों ने शिवमूरत का शव बरामद कर लिया।