सुल्तानपुर। बाजार से घर लौट रहे बाइक सवार दंपती से तीन बदमाशों ने असलहे से धमकाकर 12 हजार रुपये नकद के साथ ही सोने की चेन लूट ली। दिनदहाड़े हुए लूट की सूचना के बाद पहुंचे सीओ कादीपुर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका।
कादीपुर क्षेत्र के रानेपुर कूंही डड़िया निवासी रवींद्र प्रताप सिंह बृहस्पतिवार को पत्नी छाया के साथ कादीपुर बाजार आए थे। बाइक से लौटते समय बुढ़ाना नहर पुल से कुछ दूर एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने ओवरटेक करके दपंती को रोक लिया। बदमाशों ने असलहा सटाकर छाया के गले से सोने की चेन और रवींद्र के पास रखे 12 हजार रुपये नकद लूट लिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी डॉ. राधेश्याम शर्मा मौके पर पहुंचे और जांच की लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लग सका।