फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक का धुरा टूटने से हाईवे पर लगा जाम

विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग के पास लगा जाम। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर पखरौली रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क के बीच हुए गड्ढे में फंसकर बृहस्पतिवार की दोपहर एक ट्रक का धुरा टूट गया। धुरा टूटने से ट्रक खड़ा हो गया। इससे कुछ ही देर में भीषण जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जेसीबी लगाकर ट्रक को हाईवे से हटाने की कोशिश की गई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। किसी तरह एकल मार्ग से आवागमन बहाल किया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी हाईवे के पखरौली रेलवे क्रॉसिंग 69 बी पर बृहस्पतिवार की दोपहर हनुमानगंज बाजार की तरफ जा रहे एक ट्रक का धुरा क्रॉसिंग के पास हुए गड्ढे में फंसने से टूट गया। धुरा टूटने से ट्रक क्रॉसिंग के पास खड़ा हो गया। हाईवे के बीच स्थित क्रॉसिंग पर ट्रक खड़ा होने से जाम लगने लगा। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आसपास के लोगों ने जेसीबी लगाकर गड्ढे में फंसे ट्रक को निकालने की कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। केबिन मैन ने इसकी सूचना रेलवे स्टेशन पर दी। जाम लगने से एकल मार्ग से वाहनों का आवागमन हुआ। जाम में फंसने से लोगों को काफी परेशानी हुई। पखरौली रेलवे स्टेशन अधीक्षक आरकुमार ने बताया कि क्रॉसिंग पर सड़क खराब हो गई है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें