फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेले वाले ने युवक पर फेंका खौलता तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के करौंदिया मोहल्ले में बुधवार की दोपहर ठेले पर समोसा लेने पहुंचे एक युवक से दुकानदार का मामूली विवाद हो गया। विवाद के दौरान दुकानदार ने कड़ाही में गर्म हो रहे समोसे के तेल को निकालकर युवक पर फेंक दिया। युवक की चीख-पुकार पर उसे बचाने पहुंचे तीन अन्य युवकों को भी दुकानदार ने लोहे के छन्ना से मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के करौंदिया मोहल्ला निवासी विशाल सोनकर (32) बुधवार की दोपहर इसी मोहल्ले में एक ठेले से समोसा खरीदने पहुंचा था। विशाल का समोसा बेचने वाले सुनील से मामूली कहासुनी हो गई। विवाद ने तूल पकड़ा तो दुकानदार ने कड़ाही में खौल रहा तेल निकालकर विशाल पर फेंक दिया। विशाल की चीख-पुकार पर उसे बचाने पहुंचे चंदन (22), शिवा (25) और शनि (22) को दुकानदार ने लोहे की छन्ना से मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सुनील को गिरफ्तार किया और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि विशाल की तहरीर पर सुनील के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें