फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष समेत पांच आरोपी कोर्ट में पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, उनके ब्लॉक प्रमुख पति शिवकुमार सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमला देवी व इंद्रकुमार उर्फ दद्दन दुबे शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी पर हाजिर हुए। इसी मामले के सह आरोपी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने कोर्ट में समर्पण किया। कोर्ट ने भूपेंद्र को अंतरिम जमानत दे दी है।
विज्ञापन

धनपतगंज ब्लॉक मुख्यालय पर पांच फरवरी 2016 को प्रमुख पद के नामांकन के दौरान हुई घटना में ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, उनके पति शिवकुमार सिंह, सह आरोपी दद्दन दूबे व पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमला देवी को मामले में बृहस्पतिवार को नियमित जमानत मिल गई थी। सभी लोग शुक्रवार को पेशी पर हाजिर हुए। जौनपुर जिले के बदलापुर निवासी आरोपी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कोर्ट में समर्पण किया। कोर्ट ने भूपेंद्र को अंतरिम जमानत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें