फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 3.96 किलो गांजा के साथ दंपती गिरफ्तार

Thu, 13 Aug 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर पुलिस ने मंगलवार को मलवा पहाड़पुर में गांजा बेचने के आरोप में दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 3.96 किलो गांजा मिला है। साथ ही घर से इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 11 लाइटर, गांजा पीने के 12 उपकरण और 23,798 रुपये नकद मिले हैं।
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाने के उपनिरीक्षक विनोद मिश्र ने बताया कि वे एसओजी टीम की सूचना के आधार पर मंगलवार शाम मलवा पहाड़पुर सिमेतन का पुरवा में बताए गए घर के पास पहुंचे। घर में दबिश के दौरान चार लोग भाग निकले। तलाशी में एक बोरी में छिपाकर रखे तीन पैकेट और एक पॉलिथीन से गांजा मिला। घर में मौजूद घर पर सुभाष सिंह व उनकी पत्नी अंजू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मोतिगरपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में सुभाष व अंजू के अलावा सुभाष के भाई संतोष सिंह, श्रवण सिंह, उनके पुत्र विकास सिंह व मलवा पहाड़पुर के विपिन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें