फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छांव में खोले जाएं काउंटर: सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मराज पाठक का बुधवार को सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान धूप में रजिस्ट्रेशन और दवा काउंटर पर पसीने से तरबतर मरीजों को देखकर उन्होंने मातहतों को कड़ी फटकार लगाते हुए छांव वाले स्थान पर रजिस्ट्रेशन और दवा काउंटर खोलने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी बुधवार को सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्हें मरीजों के भर्ती कक्ष में शौचालय गंदा मिला। बरामदे में गत्ते के ढेर को देखकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए जल्द ही साफ करवाने के निर्देश दिए। धूप में रजिस्ट्रेशन काउंटर व दवा वितरण काउंटर की एकल खिड़की देखकर नाराजगी जताई। दोनों काउंटरों को अलग करने व छाया में करने की बात कही। लेबर रूम व पैथालॉजी कक्ष समेत सभी कमरों का निरीक्षण किया।
द्वितीय तल पर निरीक्षण के दौरान तीमारदारों के लिए लगे वाटर कूलर को देखकर अधीक्षक व कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए उसे तुरंत नीचे लगवाकर फोटो भेजने की बात कही। खाली पड़े अव्यवस्थित लैब इंचार्ज कक्ष को देखकर सीएमओ ने इंचार्ज से जवाब मांगा। सीएमओ ने डॉक्टरों की एक टीम को 24 घंटे अस्पताल में उपलब्ध रहने के लिए अधीक्षक को निर्देशित किया। इस दौरान डॉ. एएन राय, फार्मासिस्ट केपी पांडेय, स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी सत्यदेव सिंह व जेपी वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें