अखंडनगर (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र अखंडनगर के दोस्तपुर मार्ग पर बुधवार दोपहर एक कुत्ते से बाइक सवार दो युवक टकरा गए। दुर्घटना में बाइक पर सवार विकास सोनी (26) और आशुतोष जायसवाल (24) निवासी बेसना भैरोपुर थाना दोस्तपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर पहुंचाया जहां से दोनों को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया।