करीब तीन घंटे में आग पर काबू मिलने के बाद मालगाड़ी को सुबह आठ बजे रौजा के लिए रवाना किया गया। इस दौरान प्लेटफार्म पर गाड़ी खड़ी रहने से कई ट्रेनों का संचालन भी बाधित रहा।
रौजा जा रही कोयला लदी मालगाड़ी के एक वैगन में शुक्रवार की रात करीब तीन बजे स्टेशन मास्टर मुसाफिरखाना ने धुआं उठते देखा। उन्होंने तुरंत मालगाड़ी के गार्ड व चालक को सूचना देते हुए उसे स्टेशन पर रोकवा दिया और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।
सूचना पर पौने चार बजे भोर पहुंची फायर बिग्रेड ने करीब तीन घंटें में आग पर काबू पाया। इस दौरान आग को रोकने के लिए इलेक्ट्रिक लाइन का कनेक्शन भी आधे घंटे के लिए काट दिया गया। आग बुझने के बाद मालगाड़ी को शनिवार की सुबह करीब आठ बजे रौजा के लिए मुसाफिरखाना स्टेशन से रवाना किया गया।
मालगाड़ी के चालक संजय ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल सका था। इधर, मालगाड़ी के वैगन में आग लगने से कई ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा।