रास्ते में मठा गांव के पास एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उन्हें ओवरटेक करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए।
ग्रामीणों की सूचना के बाद इंस्पेक्टर आरपी शाही पुलिस टीम के साथ वहां पहुंच गए और महेंद्र सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कादीपुर क्षेत्र के नूरपुर अल्देमऊ गांव में शुक्रवार की रात तीन युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ट्रिपल मर्डर की जांच के लिए शनिवार की देर शाम डीआईजी फैजाबाद विजय कुमार पहुंचे थे।