फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार पांचवें दिन बारिश से जलभराव

Mon, 30 May 2016 10:24 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
गर्मी से मिली राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में सोमवार को लगातार पांचवें दिन बारिश होने से पारा में गिरावट आ गई है। पारा गिरने से गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिल गई है। बारिश से शहर समेत ग्रामीण इलाकों में सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। जगह-जगह सड़कों पर जमा कीचड़ से लोगों को आवागमन में खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


दोपहर बाद तेज धूप निकल आई। मौसम विभाग ने मंगलवार को कहीं-कहीं पर छिटपुट बारिश होने का अनुमान लगाया है। मौसम पर्यवेक्षक  योगेंद्र प्रताप सिंह नागा ने बताया कि सोमवार को अधिकतम  तापमान 37.0  डिग्री सेल्सियस  से गिरकर 36.0 डिग्री  सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 64-45 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति  5.8 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें