फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी ने गुल की 100 गांवों की बिजली

Sun, 29 May 2016 10:19 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बारिश ने दी गर्मी से राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में शनिवार रात पानी के साथ आई आंधी ने फिर तबाही मचाई। आंधी-पानी से करीब 300 विद्युत पोल व तार टूटकर गिर पड़े हैं। तार व पोल टूटने से कई जगहों पर मुख्य आपूर्ति बाधित हो गई है। करीब 300 गांव की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई है। इससे एक लाख आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन


वितरण खंड ने करीब 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। वितरण खंड ने सुबह से मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है लेकिन रविवार को भी सभी क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद नहीं है। 

शनिवार रात पानी के साथ आई आंधी ने ग्रामीण क्षेत्रों में खूब तबाही मचाई। ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी व पानी से करीब 300 विद्युत पोल व तार टूटकर गिर पड़े हैं। 33 हजार व 11 हजार केवी का तार टूटने से उपकेंद्रों की मुुख्य आपूर्ति बंद हो गई है।
विज्ञापन


सर्वाधिक नुकसान हलियापुर, कुड़वार, करौंदीकलां व बल्दीराय में होना बताया जा रहा है। मोतिगरपुर, भटमई, चांदा क्षेत्रों में भी नुकसान हुआ है। मोतिगरपुर के मुजाहना की ओर जाने वाली 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का पांच पोल व तार टूटकर गिर गया है। जिले में आंधी व पानी के दौरान करीब 300 विद्युत पोल व 33 हजार व 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा है। गांवों को जाने वाली 440 वोल्ट की लाइन का तार भी टूट गया है। इसकी वजह से करीब एक सैकड़ा गांवों की आपूर्ति रात से ही बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें