फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बिफरे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिलते ही जिले के कांग्रेसियों में उबाल आ गया। कांग्रेसियों ने शहर में प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय की गिरफ्तारी को लेकर यूथ कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट मुख्य गेट के सामने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंककर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर कांग्रेसी सड़क पर उतर पड़े। जिला कांग्रेस कमेटी से प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए।
यहां पर कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसी गिरफ्तारी करने पर अड़ गए। इसके बाद एसडीएम सदर रामजी लाल, सीओ सिटी सतीश चंद्र शुक्ल समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और कांग्रेसियों की गिरफ्तारी की घोषणा की।
विज्ञापन

हालांकि, कुछ देर बाद ही उन्हें रिहा कर दिया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तेज बहादुर पाठक, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुब्रत सिंह सनी, रितेश सिंह रजवाड़ा, हौसिला प्रसाद भीम, रणजीत सिंह सलूजा, राजेश तिवारी, बलराम तिवारी, जेपी सिंह, अभिषेक तिवारी, मानस तिवारी, कमल नयन वर्मा समेत कई लोग शामिल रहे।
उधर, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय की गिरफ्तारी के विरोध में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुब्रत सिंह सनी की अगुवाई में युवा कांग्रेसी प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट मुख्य गेट पहुंचे और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। इस मौके पर अमित तिवारी, मनोज मिश्र, उमेश सिंह, राहुल पांडेय, अजीम किदवई समेत युवा कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें