फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कांग्रेस ने गेहूं क्रय केंद्रों पर अव्यवस्था का आरोप लगाया

Fri, 17 Apr 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में गेहूं खरीद केंद्रों पर अव्यवस्थाओं पर शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि शासन की ओर से निर्धारित 2585 रुपये प्रति कुंतल समर्थन मूल्य के बावजूद जिले में गेहूं खरीद केंद्र प्रभावी रूप से संचालित नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अधिकांश केंद्रों पर किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा, जिससे किसान बिचौलियों को कम कीमत पर अपना गेहूं बेचने को मजबूर हैं, शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि विपणन विभाग की निष्क्रियता से किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। मांग करते हुए कहा कि 20 अप्रैल तक सभी गेहूं क्रय केंद्र चालू किए जाएं। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में बोरे उपलब्ध कराए जाएं। चेतावनी दी है कि तीन दिन में ये मांगें पूरी नहीं हुईं तो पार्टी कार्यकर्ता व किसानों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।
किसान कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार को किसानों की याद सिर्फ चुनाव के समय आती है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अपरबल सिंह, आरटीआई जिला चेयरमैन मो. अनवर, जिला सचिव देवेंद्र तिवारी, देवेंद्र श्रीवास्तव, शिवपूजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें